दुनिया बड़ी तेज़ी से बदल रही है. नई नई तकनीकों ने हमारी जिंदगी को काफी हद तक आसान कर दिया है. अब ज्यादातर लोगो के पास फ़ोन है, घर में टीवी है,कपड़े धोने के लिए वाशिंग मशीन और कम से कम किचन में मसाला पीसने के लिए मिक्सी जरूर है. इस बदले ज़माने ने ही बच्चो को बड़ा करना भी आसान कर दिया है. अब हमारे पास काफी सारी ऐसी चीजें है जिनसे हम बिना फ़िक्र छोटे बच्चो के साथ बाहर जा सकते है, ट्रेन और हवाई जहाज में यात्रा कर सकते है और यह तक कि रोड ट्रिप पर भी जा सकते है. इस बदलते हुए ज़माने का एहसास मुझे तब ज्यादा हुआ जब मैं पिछले हफ्ते अपने पैतृक घर जाने के लिए ट्रेन पकड़ने रेलवे स्टेशन पहुंची. वैसे मेरा ट्रेनों से आना जाना पिछले १० सालों से जारी है पर काफी समय के बाद मैंने आस पास की चीजों पर गौर किया. आम तौर पर मैं दिल्ली से अपने पैतृक शहर जाने के लिए एक ही ट्रेन में रिजर्वेशन लेती हूँ. वो ट्रेन दिल्ली से वही तक जाती है और कम दूरी की ट्रेन होने की वजह से लेट भी बहुत कम ही होती है. पर इस बार जब मेरे पतिदेव रिजर्वेशन करवाने चले तो देखा कि ट्रेन कैंसिल थी जब हमे जाना था. मजबूरन हमे एक दूसरी ट्रेन में रिजर...





