Skip to main content

एक चुटकी तारीफ की कीमत तुम क्या जानो?

Compliments Matter in a Marriage by Vibhu & Me
मेरी शादीशुदा जिंदगी अच्छी चल रही है. मुझे अपने मन से काम करने की आजादी है. पतिदेव भी सहयोग करते है बेटे की देखभाल में. हर तरह से एक सुलझी जिंदगी है मेरी जो हँसी ख़ुशी बीत रही है परिवार के साथ. पर वो होता है ना हमे कुछ ना कुछ मिल ही जाता है जिसे हम बदलना या और अच्छा करना चाहते है. अभी कुछ दिनों पहले मैं और मेरे पतिदेव बात कर रहे थे. तो मैंने उनसे वो कहा जो मैं बड़े दिनों से सोच रही थी. ये हमारे रिश्ते से ही जुड़ा था. मैंने कहा "आपने आज तक कभी मेरी तारीफ नहीं की..हमारी शादी को ६ साल हो गए है पर मैंने कभी नहीं सुना आपके मुँह से कि तुम अच्छी लग रही हो.." पतिदेव ने हँस कर कहा "ये बात तो सही कही तुमने. तारीफ तो मैंने नहीं की. पता नहीं क्यों कर नहीं पता तारीफ? कई बार मन भी हुआ पर शब्द नहीं निकल पाए.." बस यही एक चीज मुझे अपने रिश्ते में थोड़ी कम दिखती है. एक दूसरे की तारीफ की कमी.

मैं एक स्त्री हूँ और स्त्रियों का मनोविज्ञान तारीफ को बड़ा महत्व देता है. तारीफ हम महिलाओं के लिए मशीन में तेल सा काम करती है. जैसे तेल डालने से पुर्जे ज्यादा अच्छे से लम्बे समय तक काम करते है. वैसे ही हम महिलाओं के लिए तारीफ एक प्रोत्साहन की तरह होती है. हमे अच्छा महसूस करवाती है. हमे अपनी जरूरत का अहसास दिलाती है. बस एक चुटकी तारीफ बड़े बड़े काम कर सकती है. सिर्फ एक चुटकी तारीफ हमे जीत का अनुभव करा सकती है. और यही मैं अपने पतिदेव को समझना चाहती हूँ. महिलाओं को अगर समय-समय पर तारीफ मिलती रहे तो वो ज्यादा खुश रहती है और घर की लक्ष्मी खुश तो परिवार खुश, ये तो सब मानते ही है.

कल ही की बात है. मैंने मटर की कचोरियाँ बनाई शाम को. पहली बार बनाई थी तो शबरी के जैसे पहले ही चख कर देख ली कि कैसी बनी है. खाते ही अंदाजा लग गया कि अच्छी बनी है. नमक एकदम ठीक था. मसाले एकदम उचित थे. और स्वाद भरपूर था. मुझे मन ही मन बड़ी ख़ुशी हुई कि चलो मेहनत सफल रही. पतिदेव बाहर से जैसे ही आए मैंने उन्हें बताया कि आज कचोरियाँ है खाने में. उन्होंने कोई खास उत्साह नहीं दिखाया तो मैंने खुद से ही कहा कि मैं बना रही हूँ गरम गरम खा लो. वो राज़ी भी हो गए फिर. मैंने प्लेट में रख कर कुरकुरी कचोरियाँ उन्हें खाने को दे दी. टीवी पर बिग बॉस चल रहा था और मैं किचन में खड़ी तारीफ आने का इंतज़ार कर रही थी.
Compliments Matter in a Marriage by Vibhu & Me
जब कुछ देर तक माहौल में शांति रही तो मैंने खुद ही जाकर पतिदेव से पूछा कि "कचोरियाँ कैसी बनी है?" उन्होंने सूखा सा जवाब दिया "ठीक है.." फिर मुझसे रहा नहीं गया..मैंने भी बोलना शुरू किया " इतनी अच्छी कचोरियाँ बनाई है मैंने और आप बस अच्छी बोल रहे हो.." पतिदेव हँस दिए. बोले "तुम खाने दो ठीक से फिर तो बोलता कैसी बनी है कचौरिया.." मन ही मन मैंने सोचा स्वाद तो २-४ कौर के बाद ही पता चल जाता है खाने का. तारीफ क्या कोई पूरा खाने के बाद करता है?
इसे मेरे पतिदेव का स्वभाव कहे या आदत, वो कभी तारीफ नहीं करते. पीठ पीछे चाहे करते हो पर मेरे सामने तो मेरी तारीफ कभी नहीं की. अब तो ये हाल हो गया है कि जब वो नहीं करते तारीफ तो मैं खुद की तारीफ खुद से कर लेती हूँ. जैसे "वाह, क्या छोले बनाये है मैंने.." या फिर ""वाह.. क्या बढ़िया पेंटिंग बनाई मैंने.." पर मन तो अपनी तारीफ किसी और से सुनना पसंद करता है.

एक बार कही पढ़ा था कि पुरुषों के लिए तारीफ करना थोड़ा पेचीदा होता है. पुरुषों का मनोविज्ञान जरा दूसरी तरह से देखता है तारीफ को. उन्हें लगता है कि लॉजिकल तारीफ ही सही होती है. लॉजिकल मतलब, जैसे कोई एवरेस्ट पर चढ़ जाए तो उसकी तारीफ करेंगे. पर वही पत्नी के खाने की तारीफ उन्हें समझ नहीं आती.
महिलायें अलग होती है तारीफ के मामले में. वो तारीफ को एक दो लाइन की बातचीत ना मान कर, एक कला समझती है. हम महिलायें भावनापूर्ण होती है और छोटी से छोटी चीज की तारीफ में विश्वास करती है.

तुर्की के एक फोटोग्राफर मेहमत ग्यांजे ने अपने अनुभवों में एक बार लिखा था कि एक चुटकी तारीफ महिलाओँ के लिए जादू सा काम करती है. जनवरी २०१५ में वो मेक्सिको के सैन क्रिस्तोबल डि लास कैसस इलाक़े में एक महिला की तस्वीरें लेते हुए उसे कैमरे पर सहज महसूस कराने की कोशिश कर रहे थे. जब वह महिला तमाम कोशिशों के बाद भी नहीं मुस्कुराई तो उन्होंने उस महिला की ख़ूबसूरती की तारीफ़ शुरू कर दी. इससे वह महिला मुस्कुरा उठी. अक्टूबर २०१७ तक वह महिलाओं की उनकी प्रशंसा से ठीक पहले और बाद की तस्वीरें लेते रहे. महिल को उनकी ख़ूबसूरती की तारीफ सुनना भी पसंद होता है. ये उनके आत्म विश्वास को बढ़ाता है.
दूसरे, शादीशुदा महिलाओ के लिए ख़ूबसूरती की तारीफ और भी मायने रखती है. उन्हें लगता है वो अब भी अपने पति को उनकी तरफ प्यार से देखने के लिए मज़बूर कर सकती है. पर ये हर महिला के अपने व्यक्तित्व पर भी निर्भर करता है. किसी को ख़ूबसूरती से मतलब होता है और किसी को नहीं. पर ज्यादातर को ख़ूबसूरती की तारीफ अच्छी लगती है और मैं भी उन्ही में से हूँ. पर इसका मतलब ये नहीं कि महिलायें सिर्फ ख़ूबसूरती की तारीफ पसंद करती है. उन्हें अपने कौशल, गुणों और योग्यता की तारीफ भी पसंद होती है. और वो अपनी योग्यता की तारीफ से ज्यादा समय तक खुश रहती है.

तारीफ के बारे में लिखते-लिखते एक लाइन मेरे दिमाग में घूम रही है "एक चुटकी तारीफ की कीमत तुम क्या जानो, त्रिवेदी जी.." ये मेरे पतिदेव के लिए थी.


आपका क्या अनुभव है तारीफ को लेकर? क्या आपके पतिदेव तारीफ करने में विश्वास करते है? बताएगा जरूर..

पहले प्रकाशित यहां  (https://www.mycity4kids.com/parenting/cooperation-communication-and-affection-thee-keys-of-parenting/article/eka-cutaki-taripha-ki-kimata-tuma-kya-jano)
Listen This Post Stop Listening Post

Comments

Popular posts from this blog

My 'Invisible' Accomplishments #DecadeHop #RRxMM

As we entered 2020, through this post I am trying to contemplate the coolest, most daring, and most significant feats of my life during the last decade. Now the more I regress my memory, the more I feel there are two types of achievements or accomplishments that I can ponder upon; Visible and Invisible. Visible ones are those that I can count on my finger like a parrot and others can nod also. I got specs on, married to a not-so-romantic man, produced a baby, started writing and added good 17 kgs in my body volume (I was 50 in 2011). However, there are many invisible accomplishments too that either I know silently or very few can assert. From 2011 to 2019, Who am I now From a coy soul to now an outspoken woman, the trek was not easy. I achieved it. From being a no-makeup girl to now a lipstick swatches observer, the transition was tough. But it happened. And from being a sweet hater to now a sweet lover, the change was mysterious yet occurred. And now I can die for Gulab Jamuns....

Cheap vs.Expensive Bottled Water-The Cost of What is Free & Essential

If I ask you when you last bought packaged drinking water last, I am sure you would not count it from long ago. Obviously, because gone are the days when we used to count water as a free goodie from nature for all of us. We now buy this essential for life thing in various amount as per our needs.  Be it a shopping mall or an amusement park, hospital or restaurant, travel time or even at home we pay for our drinking water. During Durgapuja festival I had to buy drinking water from many places which made me notice how the price of the same drinking water changes from one shop to another. Buying a one-liter bottle of a reliable brand from a general store cost me Rs. 20, while the same brand bottle of an equal amount of water filled inside a pizza hut store cost me RS. 50 on the same day. The last bottle that I had bought was left in the car parked outside and I felt thirsty again while waiting for my ordered pizza. This made me ask for water at the cash counter where the person o...

Vibhu and Web Series - Gullak is a cheering story

After watching Panchayat , I was again on a hunt for another web series that Vibhu (my 7-year-old boy) can also enjoy. Luckily I found one. It was again a neat and uncomplicated one. No abusive language, no inappropriate talks, and full of comedy, it was really fun to watch " Gullak " with Vibhu. Set in a small town in North India, this web series is about a middle-class Mishra family and their day-to-day struggles. Being a 90s kid, I have seen the craze for clay piggy banks, typically called Gullak. Be it any fair or festival, buying a clay piggy bank was a custom in families of North India (UP) during the early 90s. The Series is named Gullak as in the show, a clay piggy bank, is the narrator of the plot. The Mishra family includes a giving husband, Santosh Mishra; a sarcastically speaking wife, Shanti Mishra; and their two sons. Then there are nagging neighbors, demanding relatives, everyday life struggles, and lots of humor with all. The performance by everyone in the ca...